अध्यात्म की साधना के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे उत्तम है। संसार से दूर , सकारात्मक सोच से परिपूर्ण। नवीन ऊर्जा, उत्साह से आच्छादित। सही कहा गया है, जिस ओर जवानी चलती है, उसी और जमाना चलता है। स्वामी विवेकानंद जी ने भी युवा पीढ़ी का आवहान किया है. उन्होंने कहा है 'ONLY Youths can imbibe my spirit. They are the personifications of energy.' युवा पीढ़ी काल का आलिंगन करने से भी नहीं घबराती। मोह माया से ऊपर उठकर कई बार युवा पीढ़ी ने समाज, राष्ट्र, विश्व का मार्गदर्शन किया है.सुभाष चंद्र बोस , स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह , महर्षि ऑरोबिंदो घोष ने इसी परिपाटी का अवलम्बन किया और अमरता को प्राप्त हुए.
हे संसार, हे संसार, मुक्ति का अवलम्बन करो।
#ScientistBaba03
ScientistBaba03
Only 3P's: Patience Purity Perseverance i.e. All....
scientistbaba03.blogspot.in
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Thanks for your valuable feedback...
ScientistBaba03